17 साल के यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, 203 रन की पारी में 12 छक्के लगाए

खेल डेस्क. मुंबई के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 203 रन की पारी खेली। 17 साल के यशस्वी ने 154 गेंद की पारी में 17 चौके और 12 छक्कों की मदद से 203 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.81 का रहा। यशस्वी विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केरल के संजू सैमसन और उत्तराखंड के कर्ण कौशल ऐसा कर चुके हैं।सैमसन ने इसी साल गोवा के खिलाफ 212 रन की पारी खेली थे। वे टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर कौशल ने पिछले सीजन में सिक्किम के खिलाफ 202 रन बनाए थे।सचिन, सहवाग और रोहित के क्लब में शामिल यशस्वीयशस्वी लिस्ट-ए में दोहरा शतक लगाने वाले सातवें भारतीय हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, शिखर धवन, कर्ण कौशल और सैमसन ऐसा कर चुके हैं। सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक रोहित ने लगाए।यशस्वी स्कूल क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके हैंयशस्वी ने 12 साल की उम्र में जनवरी 2014 में अंजुमन इस्लाम हाई स्कूल (फोर्ट) की ओर से खेलते हुए राजा शिवाजी विद्यामंदिर (दादर) के खिलाफ 319 रन बनाए थे। जाइल्स शील्ड स्कूल मैच में उन्होंने तिहरा शतक लगाने के साथ-साथ दोनों पारियों को मिलाकर 99 रन पर 13 विकेट लिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यशस्वी जायसवाल।

Back to 365NEWSX