365NEWSX
365NEWSX
Subscribe

Welcome

सेंसेक्स 263 अंक लुढ़का, निफ्टी 87 प्वाइंट गिरकर 11000 के नीचे फिसला

सेंसेक्स 263 अंक लुढ़का, निफ्टी 87 प्वाइंट गिरकर 11000 के नीचे फिसला


		 सेंसेक्स 263 अंक लुढ़का, निफ्टी 87 प्वाइंट गिरकर 11000 के नीचे फिसला
Sep 16, 2019 8 secs

मुंबई. शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत नुकसान के साथ हुई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 263 अंक गिरकर 37,121.56 पर आ गया। निफ्टी में 87 प्वाइंट की गिरावट देखी गई। इसने 10,988.85 का निचला स्तर छुआ। हालांकि, दोनों इंडेक्स में कुछ रिकवरी हो गई।

आईओसी के शेयर में 3% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड महंगा होने की वजह से तेल कंपनियों के शेयरों में ज्यादा दबाव देखा गया। बीपीसीएल का शेयर 6% लुढ़क गया। आईओसी में 3% गिरावट देखी गई।

ब्रेंट क्रूड में 12 डॉलर प्रति बैरल की तेजी

तेल कंपनी अरामको के दो प्लांट पर यमन के हूती लड़ाकों ने शनिवार को ड्रोन से हमला कर दिया। इससे सऊदी में कच्चे तेल का उत्पादन 50% घट गया। यह ग्लोबल सप्लाई का 5% है। इस वजह से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का रेट इंट्रा-डे में करीब 12 डॉलर (20%) बढ़कर 71.95डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर में यह एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। हालांकि, निचले स्तर से करीब 10% की रिकवरी हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत बढ़ने से भारतीय कंपनियों के लिए इंपोर्ट महंगा हो जाएगा। इसलिए, शेयरों में दबाव देखा जा रहा है।


उधर, ओएनजीसी के शेयर में करीब 3% उछाल आया। आईटी कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। टीसीएस में 1% तेजी आई। टेक महिंद्रा में 0.8% और इन्फोसिस में 0.4% बढ़त दर्ज कीगई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: september 16 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Summarized by 365NEWSX ROBOTS

RECENT NEWS

SUBSCRIBE

Get monthly updates and free resources.

CONNECT WITH US

© Copyright 2024 365NEWSX - All RIGHTS RESERVED